बाबागंज चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस व उनके सहयोगी समाजसेवी हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने मानवता की पेश की मिसाल, घायलों को तुरंत भेजवाया अस्पताल।
कर्नलगंज, गोंडा। शुक्रवार की शाम परसपुर से लौटते समय बाबागंज चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचायत कुतुबपुर के रहने वाले मनोज यादव व विपिन यादव अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उसी दौरान कर्नलगंज द्वितीय क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस भी वहाँ पहुँच गए और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। उन्होंने अपने साथी समाजसेवी हर्षित सिंह सूर्यवंशी व अन्य स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी करनैलगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस व समाजसेवी हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने किसानों से की अपील
हादसे के बाद जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा- गन्ने से भरी ट्रॉली के पीछे रेडियम स्टीकर अवश्य लगाएँ और ट्रॉली के अंतिम हिस्से पर लाल कपड़ा बाँधना अनिवार्य करें, ताकि पीछे आने वाले वाहनों को समय रहते संकेत मिल सके। उन्होंने जिम्मेदार लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की।
हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे आसान उपाय-
इस हादसे में भी यदि हेलमेट होता, तो गंभीर चोट से काफी हद तक बचाव संभव था। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है। आपकी छोटी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है।











एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know