बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा भारत- नेपाल सीमा पर पेट्रेलिंग कर मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉo जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में आज दिनांक- 12.12.2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम व 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत नेपाल सीमा पर पेट्रेलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पवन कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम मंजगवा कला थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को 01.025 कि.ग्राम नाजायज चरस के साथ ग्राम मजगवा कला से गिरफ्तार किया गया। तथा बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 234/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवही कर अभियुक्त उपरोक्त को माo न्यायालय रवाना किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know