बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष धान पैदा करने में किसानों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा है और जिले में पर्याप्त धान क्रय केंद्र नहीं हैं जिससे सभी किसानों को धान का सरकारी मूल्य नहीं मिल पाएगा, धान क्रय केंद्र काफी दूर दूर पर हैं जहां जहां सोसायटी या सहकारी समिति पर खाद वितरण किया जा रहा है वहां वहां पर फसल क्रय केंद्र भी खोला जाए जिससे सभी किसानों को धान की सरकारी कीमत मिल सके। साथ ही असमय बारिश से किसानों को धान की फसल में भारी नुक्सान हुआ है उत्पादन में गिरावट आई है सरकार से मुआवजा दिलाने और फसल बीमा योजना से क्षतिपूर्ति दिलाने की कृपा की जाए, इन्हीं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसका सन्दर्भ संख्या 40018225023599 पोर्टल पर दर्ज हो गया है,जिसमें जिला अधिकारी बलरामपुर से शीघ्र अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खुलवाने और मुआवजा दिलाने हेतु उचित कार्यवाही का निवेदन किया गया है। 
            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने