बलरामपुर /16/11/2025 दिन रविवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के तत्वधान तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष  महेन्द्र राजभर  के अध्यक्षता में वंचित, शोषित , पीड़ित समाज एकता महारैली अयोजित किया गया।
 जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष  महेंद्र राजभर  ने संबोधन किया साथ में  हासिब खान जी पूर्व विधायक प्रत्यासी , श्रेया वर्मा जी पूर्व लोकसभा प्रत्यासी, नंदिता शुक्ला जी पूर्व विधायक, राकेश यादव विधायक आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल, लोककल्याण के मुद्दे पर जमकर विरोध किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी महिलाओं को 50% आरक्षण और वोटर पेंशन जैसे मुद्दों पर भी जोर डाले। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी कमर कस ली है। पार्टी उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव भी बड़े मजबूती से लड़ने का काम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बिहार विधानसभा चुनाव में हुए धांधली पर भी केन्द्र सरकार को घेरे। भर राजभर को SC में सामिल करने के नाम पर कुछ राजभर नेता आज तक समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। संचालन अमरनाथ सिंह जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किए। 
अश्वनी मिश्रा जी प्रदेश प्रवक्ता, अरविंद राजभर प्रदेश अध्यक्ष ,सुनीता राजभर प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच , जयप्रकाश पांडेय प्रदेश प्रवक्ता, पंकज राजभर प्रदेश अध्यक्ष आई. टी. सेल मीडिया, रामशरण राजभर प्रदेश महासचिव, बृजेश यादव प्रदेश संगठन मंत्री, आदित्य राजभर, शिवधान राजभर, आदि लोग की गरिमामई उपस्थिति रही।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने