बलरामपुर- जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड मृदुला आनन्द के निर्देशन में स्काउट एवं गाइड के सम्मेलन नेशनल जम्बूरी में भाग लेने के लिए जनपद बलरामपुर के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड स्काउटर तथा गाइडर का दल जिला संगठन कमिश्नर सिराजुल हक के नेतृत्व में आज रवाना हुआ। इस टीम में एम पी पी इण्टर कालेज, एम वाई उस्मानी इंटर कालेज उतरौला, एम डी के बालिका इण्टर कालेज, बलरामपुर बालिका इण्टर कालेज, सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज, बलरामपुर माडर्न इण्टर कालेज बलरामपुर, फजले रहमानिया इण्टर कालेज, लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज पचपेड़वा, रामफल मेमोरियल इंटर कालेज महराजगंज तथा एम एल के डिग्री कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हैं। टीम एम पी पी इण्टर कॉलेज से बस द्वारा रवाना हुई इस अवसर पर जिला सचिव स्काउट एवं गाइड मोहीउद्दीन अहमद सिद्दीकी, नीलम भारती, प्रिया रानी श्रीवास्तव अजीत कुमार, अर्चना श्रीवास्तव तथा अंकुर चौधरी आदि पदाधिकारी व विद्यालयों के स्काउट व गाइड शिक्षक मौजूद रहे। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने