बिहार में भाजपा की बनी सरकार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बलरामपुर । बिहार में एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत से जीत होने पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। शुक्रवार को अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। यह जीत बिहार की जनता की जीत है। बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है। श्री रस्तोगी ने कहा कि बिहार में लंबे समय तक गुंडाराज व भ्रष्टाचार को देखा है। लालू यादव की सरकार ने चारे के साथ पूरे बिहार के भविष्य को खाने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बिहार में जीत मोदी सरकार के नीतियों की जीत है। बिहार की जनता ने परिवारवाद को जानकारी दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। ठगबंधन को बिहार की जनता ने जड़ से उखाड़ फेंक दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, अक्षय शुक्ला, मयूर सूर्यवंशी, अमरनाथ शुक्ला, प्रवीण सिंह, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनोद गिरी, मनीष तिवारी, नंदलाल तिवारी मौजूद रहे।

 
बिहार चुनाव परिणाम जानने के लिए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन भर टीवी के साथ चिपके रहे। बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। विधायक बोले कि इस बड़ी विजय में जहां मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी का योगदान है, वही हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम के बल पर बंपर विजय मिली है। बधाई देने में विधानसभा संयोजक शिव प्रसाद यादव, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, अभिषेक सिंह, अटल वर्मा, राम खेलावन वर्मा, राकेश खन्ना व आलोक पाण्डेय शामिल रहे।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज 
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने