जलालपुर ।अम्बेडकर नगर । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जलालपुर नगर में ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शहर के शिवाजी प्रतिमा स्थल पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और व्यापारियों के बीच मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई गई।
जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने कहा कि "स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है।" भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पिछड़ा मोर्चा नेता शत्रुघ्न सोनी ने कहा कि "जलालपुर के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, जो हमारे राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है।"
इस अवसर पर जिला महामंत्री आदित्य गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, जिला मंत्री शंभु गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी, व्यापारी अमित गुप्ता, सप्रिय गोयल, मनीष सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष और कांवरिया संघ अध्यक्ष सोनू गौड़, प्रहलाद शर्मा, रामवृक्ष भार्गव, गौरव उपाध्याय, सतनाम सिंह, बबलू गौड़, त्रिभुवन प्रसाद, आत्माराम गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, दीपचंद जायसवाल, महेश जायसवाल, आकाश अग्रहरि, रजनीश कन्नौजिया और सौरभ चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know