संगीत प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित
लखनऊ, 27 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-9 के प्रतिभाशाली छात्र अथर्व प्रताप सिंह ने राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु अथर्व को एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि अथर्व ने फनचूरा लिटिल स्टार प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय मेगा कम्पटीशन में वाद्ययंत्र संगीत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम की है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि प्रतियोगिता के चार राउण्ड की कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरान्त सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, हुनर व संगीत ज्ञान की बदौलत विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने संगीत के क्षेत्र में अथर्व की लगन, वादन प्रतिभा व संगीत ज्ञान की भूरि-भूरि सराहना की।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता व रूचियों को पहचान कर उन्हें उनकी रूचि के क्षेत्रों में सदैव प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि
सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know