जे.ई.ई. एडवान्स में चमके सी.एम.एस. के मेधावी
सी.एम.एस. के सर्वाधिक 40 छात्र चयनित, प्रहर्ष चतुर्वेदी की आॅल इण्डिया रैंक 1589
लखनऊ, 2 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में एक बार फिर से अपने मेधात्व का परचम लहराकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। आज घोषित हुए जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षाफल में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 40 छात्र चयनित हुए हैं जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र प्रहर्ष चतुर्वेदी ने आॅल इण्डिया 1589 रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। यह जानकारी आज यहाँ सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस आॅडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने पत्रकारों को दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रो. किंगडन ने कहा कि यह उपलब्धि सी.एम.एस. शिक्षकों व छात्रों के परिश्रम व लगन का प्रतिफल है।
प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने 5000 से नीचे आॅल इण्डिया रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि 15 छात्रों ने 10,000 से कम आॅल इण्डिया रैंक अर्जित की है। प्रो. किंगडन ने बताया कि इस वर्ष देश भर से 1,91,386 छात्र जेईई एडवांस की प्रतिष्ठित परीक्षा में बैठे, जिनमें सी.एम.एस. के सर्वाधिक 31 छात्रों ने 25,000 से नीचे की आॅल इण्डिया रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया हैं और देश के टाॅप इंजीनियरिंग कालेजों में अपनी स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे।
प्रेस वार्ता में उपस्थित सी.एम.एस. के जेईई टाॅपर्स ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक स्वर से कहा कि सी.एम.एस. की बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अपनी सफलता का राज बताते हुए इन छात्रों ने एक स्वर से कहा कि हमारी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, शिक्षकों का मार्गदशन व माता-पिता का आशीर्वाद तो है ही, परन्तु इसके अलावा हमारे विद्यालय का शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन हमें सदैव आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में 10,000 व उसके नीचे की आॅल इण्डिया रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के 15 छात्रों में प्रहर्ष चतुर्वेदी, श्रेष्ठ मेहरोत्रा, अथर्व सिन्हा, मोहम्मद फैजान खान, तरूण तिवारी, अनन्त अग्रवाल, शिखर राज सक्सेना, श्रेष्ठ पोरवाल, सोहम त्रिपाठी, शिवांग कुमार शुक्ला, आर्यन वर्मा, कुँवर उत्कर्ष, ओज गुप्ता, अंश नलिन एवं अथर्व वैश्य शामिल हैं।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में
सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि विद्यालय
के छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know