उतरौला बलरामपुर- गन्ना विकास परिषद, उतरौला के न्याय पंचायत वृंदावन भरिया के ग्राम फतेहपुर में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्य क्रम आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कृषकों को गन्ने की वैज्ञानिक खेती के सन्दर्भ में यथा ट्रेंच एवं रिंगपिट विधि से बुवाई, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, प्रजातियों का चयन, सिंचाई तथा निराई गुड़ाई प्रशिक्षण दी गई। नरेन्द्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के द्वारा ग्राम फत्तेपुर को राप्ती नदी के किनारे अवस्थित होने के कारण जल जमाव एवं बाढ़ की स्थिति में गन्ने की खेती का प्रबंधन तथा माह मई में किए जाने वाले कृषि कार्य के सम्बन्ध में सभी कृषकों को प्रशि क्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक के द्वारा पेड़ी प्रबंधन,फार्म मशीनरी बैंक, गन्ना क्लिनिक एवं चीनी मिल तथा समिति गोदाम में उपलब्ध कृषि निवेश आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर योगी योगेश त्रिपाठी,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक के द्वारा सह फसली खेती, गन्ने की खेती में यंत्रीकरण के सन्दर्भ में जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान बड़ी संख्या में कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know