उतरौला बलरामपुर - एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा एम एल सी डॉक्टर प्रजा त्रिपाठी रहीं।भाजपा महिला सम्मेलन का कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता ने किया तथा संचालन साधना पांडेय ने किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शामिल होकर एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन किया। इस दौरान कार्य क्रम के मुख्य अतिथि बहराइच से भाजपा में एम एल सी डॉक्टर प्रजा त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के होने से देश को और अधिक ताकत मिलने का काम करेगा, जिस का आमजन को भी लाभ मिलेगा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी, शेरा वाली शुक्ला, लता पांडेय, जिला महामंत्री विन्दू विश्वकर्मा, झूमा सिंह, ललिता श्रीवास्तव, नन्दनी शुक्ला सहित सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know