उतरौला बलरामपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि लेश यादव की अनुमति पर उतरौला के निवासी सैय्यद तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य कारिणी में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य के पद पर नामित किया गया है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र उतरौला विधान सभा के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। अपने गृह विधान सभा क्षेत्र उतरौ ला पहुंचने पर सपा के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओ का जमावड़ा उनके आवास पर लगा रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी का अपने गृह उतरौला पहुंचने पर उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान, मोहम्मद उमर खान, हरिओम, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अबरार खां किशवर हुसैन, समीर रिजवी, मोहम्मद शमी, सादिक अली, सला उद्दीन खान, मुनीर पाशा सहित उनके तमाम समर्थकों व सपा के कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सभी लोगों ने तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी को मिठाई खिलाकर उन्हें मुबारकबाद दिया। इस कार्यक्रम से पूर्व उपस्थि त सभी लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गर्मजोशी से हुए स्वागत से अभिभूत सपा के राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी ने राष्ट्रीय कार्य कारिणी में स्थान देने के लिए सपा मुखिया वपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका अक्ष रस तरीके से पालन करूंगा। इस समय भारी संख्या में लोग दूसरे दल के नेता व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता भी समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण 2027विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने तवक्क ल हुसैन उर्फ अनिल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया,और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तवक्कल हुसैन उर्फ अनिल रिजवी का ही नहीं बल्कि पूरे उतरौला विधानसभा क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस कार्यक्रम का संचा लन मोहम्मद समी ने किया। सपा अल्प संख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष सैय्यद शीबू हुसैन, मोईन अख्तर सिद्दीकी,अशफाक, अकरम खान, लल्लू , अतीक खान, असलम इदरीसी, मोहम्मद सलमान, आबिद खान, इस्माइल, हमजा मोनू खान, इसरारुल हसन, जुहेर अब्बास सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know