गोण्डा/ उत्तर प्रदेश में गौरक्षा और सनातन रक्षा के लिए आजीवन समर्पित रहे भारतीय सेना में सैनिक रहे बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहकर आतताईयों द्वारा हिंदु हित के लिए शहीद किए गए गौरक्षक, हिन्दुत्व गौरव अमर बलिदानी गोंडा के भगवानदीनपुरवा निवासी स्व श्री सुरेन्द्र मिश्र जी की स्मृति दिवस के अवसर पर स्थानीय भगवानदीनपुरवा स्थित इनके पैतृक निवास पर भव्य श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर उनके स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ प्रचारक केन्द्रीय सहसंगठन महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद श्री विनायक राव देशपांडे जी भाई साहब ने सम्बोधित किया।  इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री  देवेंद्र जी , प्रांतीय संयोजक  महेश तिवारी जी , सामाजिक समरसता प्रमुख  धर्मेंद्र जी , क्षेत्रीय प्रमुख  मुकेश जी , रमेश पोरवाल , राजकुमार शुक्ला , सुरेन्द्र सिंह,गौरक्षा प्रमुख अवध प्रांत श्री धर्मेंद्र मिश्रा(गुदगुद)  प्रशांत मिश्रा विक्कू ,मंडल अध्यक्ष खरगूपुर  सुरेश कुलदीप ,मंडल अध्यक्ष इटियाथोक  संतोष चौरसिया ,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष इटियाथोक  सत्यव्रत ओझा छोटू, राजेश सोनी ,डॉ रामानंद तिवारी , राकेश तिवारी , संतोष शुक्ला , विजय शुक्ला ,पूर्व प्रधान  गंगाराम यादव ,प्रधान  संजय सोनी ,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष  सोहनलाल भारती , राजेश ओझा , राजा सोनी, अजय राठौर,पूर्व प्रधान  जीतू शुक्ला सहित  क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने