उतरौला बलरामपुर - नगर में स्थित फक्कड़ दास मन्दिर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवी पाटन मन्दिर के महंत मिथलेश नाथ योगी के उतरौला नगर के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही महन्त जी का काफिला डाक्टर भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचा, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। महन्त जी के स्वागत में आर.एस.वी. ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन राधे श्याम वर्मा ने अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर महन्त जी का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखे।
राधे श्याम वर्मा ने कहा, महन्त मिथलेश नाथ योगी जी समाज सेवा और आध्यात्मिकता के प्रतीक हैं। उनका आशी र्वाद हम सभी के लिए मार्ग दर्शक है। उन्होंने यह भी कहा कि आर.एस.वी. ग्रुप हमेशा से धार्मिक और सामा जिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता हुआ चला आ रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का हिस्सा बन कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करता रहेगा। महन्त जी ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए सामा जिक और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने का सन्देश दिया। इस अव सर पर नगर के संभ्रांत लोग और स्थानीय श्रद्धालु की भारी संख्या में उपस्थित रहे।
             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

         

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने