तुलसीपुर
सेना के सम्मान में निकाली गयी तिरंगा यात्रा
तुलसीपुर  नगर पंचायत में आज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ला की अगुआई में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से चलकर कलश चौराहे होते हुए भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा के रूप में  निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अपने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।जुलूस में भारतीय सेना की महिला सैनिक कर्नल सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह के जिंदाबाद व भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से नगरभर में गुंजायमान रहा।
तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, महंत राम गुप्ता ,अनिल लाठ, शेरावाली शुक्ला ,राम जी आर्य ,ओम प्रकाश चौरसिया, बनारसी लाल मोदनवाल, प्रेम मित्तल ,अनूप गुप्ता, राजू, संतोष ,अवन, चरन ,अनूप श्रीवास्तव ,विजय प्रताप सोनी, रामदयाल सोनी ,शकील राईनी, विवेक मोदनवाल ,शिवकुमार गुप्ता, सहित सैकड़ों नगर वासी मौजूद रहे।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज 
 भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने