सी.एम.एस. के तीन छात्र बने आई.ए.एस

लखनऊ, 22 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन छात्रों प्रशान्त सिंह (रैंक 102), रजत सिंह 

(रैंक 132) एवं अनुश्री सचान (रैंक 220) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।  इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये होनहार छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर सम्पूर्ण समाज में सी.एम.एस. की ‘जय जगत’ की विचारधारा को बढ़ावा देंगे। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाईयाँ प्रेषित की है, जिनकी लगन व परिश्रम से ही इन छात्रों की नींव मजबूत हुई है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

श्री खन्ना ने बताया कि आई.ए.एस. में चयनित प्रशान्त सिंह (रैंक 102) ने सी.एम.एस. अलीगंज  प्रथम कैम्पस से आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं इसके उपरान्त दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। प्रशान्त ने आई.ए.एस. में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में उच्च सफलता अर्जित करने के बीज सी.एम.एस. ने ही बोये। प्रशान्त के पिताजी श्री सुशील कुमार सिंह पी.सी.एस. अधिकारी हैं जबकि माताजी श्रीमती कनकलता सिंह गृहणी हैं। इसी प्रकार, आई.ए.एस. में चयनित सुश्री अनुश्री सचान ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से आई.सी.एस.ई. की परीक्षा 90 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण की एवं आई.आई.टी मुंबई से बीटेक किया। एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनुश्री ने कहा कि सी.एम.एस. का पाठ्यक्रम इस प्रकार डिजाइन किया गया है जो छात्रों को मेधावी व मेहनती बनाता है, ऐसे में आई.ए.एस. जैसी परीक्षाओं की लम्बी तैयारी करने में छात्रों को असुविधा नहीं होती। अनुश्री के पिताजी बी.एस.एन.एल. में इंजीनियर एवं माताजी गृहणी हैं। इसी प्रकार, आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र रजत सिंह ने भी सी.एम.एस. को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए आभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने