उतरौला बलरामपुर- संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर उतरौला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक गरिमामय श्रद्धांजलि अर्पित कर एक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा कार्य कर्ताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय और जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर विधाय क राम प्रताप वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने  सिर्फ भारत के संविधान का निर्माण किया बल्कि उन्होंने सामाजिक विष मता जातीय भेद भाव और असमानता के विरुद्ध आजीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। वे शिक्षा समानता और सामाजि क न्याय के प्रतीक रहे। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब की जयंती को 'समरसता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। पार्टी का मानना है कि सामाजिक समरसता, जातीय एकता और सबके लिए समान अवसर की भावना को बल देना ही डॉक्टर अम्बेडकर के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाती है। विधायक ने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का निरन्तरप्रयास कर रही है। इस कार्य क्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय भीम' और बाबा साहेब अमर रहें' के नारों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान अम्बेडकर जी के जीवन कार्य और संविधान के निर्माण में उनके योग दान पर प्रकाश डाला गया। सभा के अन्त में सामाजिक समरसता और समानता के विचा रों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौकेपर नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, दद्न त्रिपाठी, अमर नाथ वर्मा, सी बी माथुर, देवा नन्द गुप्ता, अंकुर गुप्ता, रोहित राज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने