गणित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल
लखनऊ, 24 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के मेधावी छात्र अनिकेत ठाकुर ने ओरेंज ग्लोबल ओलम्पियाड के अन्तर्गत आयोजित गणित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन इण्डियन टैलेन्ट ओलम्पियाड (आई.टी.ओ) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी गणित प्रतिभा व ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनिकेत ने प्रथम रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने अनिकेत की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know