मुख्यमंत्री ने श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में विधिविधान से कन्या पूजन किया

प्रदेशवासियों को बासंतिक नवरात्रि की नवमी तिथि एवं राम नवमी की बधाई दी, राष्ट्र, प्रदेश व समाज की प्रगति, जनता के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की

भारतीय सनातन परम्परा में मातृशक्ति के प्रति आदर भाव की जो मजबूत परम्परा रही, उसे आज कन्या पूजन के माध्यम से देखा जा सकता: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी ने भी मातृ शक्ति के प्रति आदर भाव के लिए ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ प्रारम्भ की और देश व प्रदेश की विद्यायिका में उनके प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लागू किया

बेटा एवं बेटी कोई भेदभाव न करें, बेटियों के शोषण से सम्बन्धित किसीप्रकार के भाव को अपने जीवन में जगह न दें, ऐसा करने पर हमएक सशक्त एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर पाएंगे

सभी सनातन धर्मावलम्बी पूर्ण मनोयोग से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना रहे, अयोध्या में लाखों श्रद्धालु श्रीरामलला के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंच रहे
 
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबको मर्यादित आचरण करने के साथ ही सम या विषम परिस्थिति में धैर्य न खोकर चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता

आज प्रधानमंत्री जी रामेश्वरम में देश के पहले आॅटो ब्रिज (पंबन ब्रिज) का उद्घाटन कर रहे, यह ब्रिज समुद्री जहाज एवं रेलवे के लिए आॅटोमैटिक
सेवाएं देगा, यह प्रधानमंत्री जी के विकास एवं विरासत के विजन को दर्शाता
 


लखनऊ: 06 अप्रैल, 2025:ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर में विधिविधान से कन्या पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये प्रदेशवासियों को बासंतिक नवरात्रि की नवमी तिथि एवं राम नवमी की बधाई दी। राष्ट्र, प्रदेश व समाज की प्रगति, जनता के उत्तम स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज बासंतिक नवरात्रि की नवमी तिथि है। आज सभी सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा कन्या पूजन किया जा रहा है। भारतीय सनातन परम्परा में मातृशक्ति के प्रति आदर भाव की जो मजबूत परम्परा रही है, उसे आज कन्या पूजन के माध्यम से देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी मातृ शक्ति के प्रति इसी आदर भाव के लिए ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ प्रारम्भ की और देश व प्रदेश की विद्यायिका में उनके प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लागू किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में भी इस प्रकार के भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बेटा एवं बेटी कोई भेदभाव न करें। बेटियों के शोषण से सम्बन्धित किसी प्रकार के भाव को अपने जीवन में जगह न दें। ऐसा करने पर हम एक सशक्त एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर पाएंगे।
 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी है। आज सभी देवालयों में अखण्ड रामायण का पाठ व भजन-कीर्तन चल रहा है। सभी सनातन धर्मावलम्बी पूर्ण मनोयोग से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना रहे हैं। अयोध्या में लाखों श्रद्धालु श्रीरामलला के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य भी श्रीरामलला का सूर्यतिलक करेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात  22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्रीरामलला का पुनः प्रकटीकरण हुआ है। यह सभी सनातन धर्मावलम्बियों के लिए अत्यन्त पवित्र दिन के साथ ही दुनिया की मानवता के लिए नई प्रेरणा व प्रकाश का दिन था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबको मर्यादित आचरण करने के साथ ही सम या विषम परिस्थिति में धैर्य न खोकर चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यांे का निर्वहन कैसे हो, इसकी प्रेरणा हमें भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र देता है। रामेश्वरम भारत के पवित्रम धामों में से एक है। यहां स्थित ज्योतिर्लिंग हमें नई प्रेरणा देता है। आज इस पावन तिथि पर प्रधानमंत्री जी रामेश्वरम में देश के पहले आॅटो ब्रिज (पंबन ब्रिज) का उद्घाटन कर रहे हैं। यह ब्रिज समुद्री जहाज एवं रेलवे के लिए आॅटोमैटिक सेवाएं देगा। यह प्रधानमंत्री जी के विकास एवं विरासत के विजन को दर्शाता है।
--------


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने