उतरौला बलरामपुर- भाजयुमो के द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन जन जागरण अभियान के तहत नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे व फक्कड़ दास मन्दिर चौराहे पर लोगों को जागरूक किया गया है। साथ ही साथ पैदल रैली भी निकाली गई।जिसमें विधायक राम प्रताप वर्मा व चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त भाजयुमो जिलाध्य क्ष संदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व की गई। इसमौके पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भारत एक विशाल राष्ट्र है। हर साल अलग अलग तरीके से चुनाव होने पर राष्ट्र की अर्थव्यवस्थापर विपरीत असर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सोच यह है कि यह आर्थिक बोझ कम हो। चेयरमैन प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और यह सदैव राष्ट्र के हित में सोचती है। वन नेशन वन इलेक्शन इसी सोच का एक रूप है। भाजयु मो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वन नेशन वन इले क्शन राष्ट्र को मजबूत बनाने की एक सका रात्मक सोच है। जिसमें युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक महत्वपूर्ण है  राष्ट्रवादी सोच के युवा इस मुहिम में जुड़कर केन्द्र सरकार के राष्ट्र हित के सोच को आगे बढ़ाने में अपना योग दान दें।उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने ब्लॉकों में इस मुहिम में बढ़ चढ़ करके हिस्सा ले। साथ ही साथ जिला स्तर पर शोभायात्रा व युवा सम्मे लन प्रस्तावित करे। जिला प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि केन्द्र सरकार यह पहल भारतवर्ष को मजबूती प्रदान करेंगी। राष्ट्रवादी सोच के लोग जिनको देश से प्रेम है वह राष्ट्र को मजबूती बनाने वाले राष्ट्र यज्ञ में आहुतिजरुर दें। उतरौला ब्लाक के प्रभारी दीपक चौधरी, राम सजीवन तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्त, फूल सिंह, रोहित राज गुप्ता, विनीश गुप्त, प्रखर गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्त, दीपक कुमार गुप्त, सुरेश कुमार कश्यप, अमित कुमार गुप्ता ने अपूर्व चौहान, अजय पटवा, ज्वाला गुप्त सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने