उतरौला बलरामपुर- समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ईद मनाने के लिए महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित अंधेरी ईस्ट गुप्ता कम्पाउन्ड में आ रहे हैं।
 खबर को सुनते ही उनके चाहने वाले सैकड़ों लोग इकठ्ठा होकर उनका देर रात्रि तक इंतजार करने लगे। 
हसीब खान के पहुंचने पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने फूलों की वर्षा कर और फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उतरौला विधान सभा क्षेत्र के लोग ईद के मौके पर हसीब खान को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। रमजान शरीफ की आखरी रात यानी चांद रात के दिन ज्यादातर लोग खरीदारी के लिए बाजारों में व्यस्त रहते हैं किसी को समय नहीं रहता है। मुंबई के गुप्ता कम्पा उन्डस में रहने वाले लोग और हसीब खान को चाहने वाले काफी लोग उपस्थित होकर उनका इंतजार करते रहे। हसीब खान के पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत के दौरान उनके चाहने वालों ने जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। अपने चाहने वालों के बीच में पहुंच कर सभी दिल से शुक्रिया अदा करते हुए सभी को मुबारक बाद दिया, और देरी से पहुंचने के लिए उन्होंने सभी से माफी भी मांगी और अपने सभी चाहने वालों को बधाई भी दी चांद रात के व्यस्त समय में भी लोग हसीब खान को ईद की बधाई देने के लिए लोग जिस तरह इंतजार करतेसभी बूढे, बच्चे और नव जवान युवक सभी लोगों का हसीब खान ने शुक्रिया अदा की।और उनके मोहब्बत प्यार के लिए बार बार शुक्रिया अदा किया। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि हसीब खान की लोक प्रियता बढ़ती जा रही है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने