बलरामपुर- आज रात्रि 10/04/025 को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थानों की गश्त व्यवस्था व यातायात व्यवस्था की चेकिंग के दौरान सर्किल नगर में थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया गया। 
इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, आगंतुक कक्ष एवं कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों एवं अभिलेखों में कमियां पाये जाने पर संबंधित को सख्त हिदायत दी तथा कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर समयबद्ध अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। 
 थाना परिसर में सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। 
    
 इसके बाद नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस एवं पीoआरoवीo पिकेट प्वाइंटों का भी एस पी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। 
 ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों से कार्य कुशलता की पूछताछ कर रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवांछनीय गतिविधियों आदि की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने