बलरामपुर। बुधवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों  का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्यातिथि रमेश चंद्र मौर्य  खंड शिक्षा अधिकारी श्रीदत्तगंज व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, एआरपी अशोक मिश्रा, मनोज सैनी व प्रधानाध्यापिका अनवर जहां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस दौरान विद्यालय की छात्रा सुन्दरी, तृप्ति व प्रियांशी ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।