बलरामपुर- नगर के खलवा मोहल्ले में स्थित संत रविदास मंदिर पर माघी पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास जी की जयंती अत्यंत भव्यता पूर्वक आयोजित की जाती है तथा विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है।
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने रविदास जयंती के पावन अवसर पर श्री रविदास जी की मूर्ति मंदिर पर भेंट किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया उक्त अवसर पर डॉ तुलसीश दुबे, गौरव मिश्रा, सभासद नंदलाल तिवारी, संदीप मिश्रा मनीष तिवारी,रामू कश्यप, अक्षय शुक्ला, अम्बरीष शुक्ला, अंकित त्रिपाठी, अजीत ओझा ने माल्यार्पण किया।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने