जलालपुर।अम्बेडकर नगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल 
 अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में जलालपुर नगर में व्यापारियों द्वारा ऐतिहासिक नगर भ्रमण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को बुके भेंट कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि बनवारी लाल कंछल ने जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,मंत्री शंभु गुप्ता,दिलीप अग्रहरि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा ।उन्होंने कहा कि हम व्यापारी अनेकता में एकता पर विश्वास रखते हैं, कौन व्यापारी किस पार्टी से है इसका कोई महत्व नहीं है। हमारा व्यापार मंडल अपने तमाम व्यापारी भाइयों के साथ 24 घंटे उपलब्ध है। एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना है और आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद जायसवाल और संचालन भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कृष्ण गोपाल गुप्ता ने अपने निजी वजह और संगठन द्वारा उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शत्रुघ्न सोनी,व्यापारी रामचंद्र
जायसवाल, व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्त,हरिओम सोनी,विनोद श्रीवास्तव,भाजपा सभासद आशीष सोनी,अजीत निषाद,छोटु जायसवाल, बृजेश जायसवाल,डॉ एके पांडे,विनोद मौर्य,डॉ आलोक पांडे,देवेंद्र मिश्र,सतनाम सिंह,मनोज पांडे,शरद जायसवाल,सोनू जायसवाल,दीपचंद जायसवाल,राहुल गुप्ता,संतोष गुप्त,रामवृक्ष भार्गव,अरूण यादव समेत बड़ी संख्या व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने