बैठक में भाजपाइयों से जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि जिले में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया है जो कि सराहनीय है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी लोगों को लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अभी तक लक्ष्य को पूरा नहीं किया है वह सभी लक्ष्य को पूरा करने के लिए थोड़ा सा जोर और लगा ले। जिससे सक्रिय सदस्य में शामिल हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में जुड़े हुए सभी लोग अपने-अपने फार्म को अपने मंडल अध्यक्षों के पास जमा कर दें। पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया था। सभी कार्यकर्ता अपना सक्रिय सदस्यता वाला फॉर्म पार्टी कार्यालय पर उपलब्ध करवा दे। कहाकि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सामान्य कार्यकर्ता एक समान है। पीएम मोदी एवं सीएम योगी नेतृत्व में विकास का तेजी से किया जा रहा है।इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला , जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता , वरुण सिंह मोनू , रवि कुमार मिश्रा , विधानसभा प्रभारी डॉ अजय सिंह पिंकू , बिंदु विश्वकर्मा , जिला उपाध्यक्ष आध्या सिंह , जिला उपाध्यक्ष रामकरन मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह , विधानसभा संयोजक शिव प्रसाद यादव ,जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरुण , जिला मंत्री मनोज श्रीवास्तव , जिला मंत्री सुनीता मिश्रा , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह गौरव , भाजपा वरिष्ठ नेता विनय प्रकाश त्रिपाठी ,अंशुमान शुक्ला , संदीप उपाध्याय , सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे..
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know