जलालपुर,अंबेडकर नगर ।भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की को जानकारी देते हुए विपक्षी पार्टियों के कार्य शैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री के वीडियो में छेड़ छाड़ कर संविधान को खत्म करने वाला बयान विपक्ष द्वारा जारी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी संविधान को पूरी तरह से लागू करवा रहे हैं।कांग्रेस गठबंधन अनुसूचित वर्ग और पिछड़े वर्ग की आरक्षण में से धर्म विशेष को देने की योजना पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि हमारे बूथ के अध्यक्ष , संयोजक प्रवासी प्रभारी मेहनत की पराकाष्ठ कर रहे हैं . बूथ अध्यक्षों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराएं। सभी बूथ अध्यक्षों से अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अथवा बूथ अध्यक्ष कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं बल्कि आने वाले समय का बड़ा नेता है, लोकसभा चुनाव में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि हमारे बूथ का कार्यकर्ता संगठन की नीव और रीढ़ है।भाजपा देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। आने वाले समय में लोक सभा क्षेत्र को विभिन्न सुविधाओं के मामलों में और बेहतर बनाया जायेगा।कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के ने सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि प्रमुख से जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह,राणा रणधीर सिंह,जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,इंद्रेश निषाद,दीपक तिवारी,विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह,विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्र,शास्वत मिश्र,रामापति मौर्य, राम किशोर राजभर,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,त्रिभुवन नाथ, ओमकार गुप्त,के के मिश्र,राम फेर कन्नौजिया,विकाश मोदनवाल, दिनेश चौधरी,धर्मेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी,संजीव सिंह, अमरनाथ सिंह,अंशुमान सिंह, आशुतोष उपाध्याय,नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,राजा राम मौर्य,सुनील गुप्ता,अनिल वर्मा, शुभम पाण्डेय,रवींद्र भारती,सरिता निषाद,शीतल रानी,घनेश मिश्र,केशव श्रीवास्तव ,कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुरेश गुप्त,शिवराम मिश्र,बेचन पांडे,संदीप अग्रहारी ,मानिकचंद सोनी, सौरभ मिश्रा,आशीष सोनी ,शीतल सोनी,मनोज पांडे,सतनाम सिंह,राम वृक्ष,विनय मिश्र,अमित गुप्ता,आनंद सिंह,सोनू चौबे,लवकुश तिवारी, प्रवीण गौड,ओमप्रकाश पांडे,शिव कुमार सोनी,आनंद जायसवाल, अभिषेक उपाध्याय समेत प्रभारी ,संयोजक बूथ अध्यक्ष बूथ बी एल ऐ 2 मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने