अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की अकबरपुर विधान सभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक/ प्रभारी/प्रवासी और बी एल ए टू का सम्मेलन जिला मुख्यालय स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय और मैरेज लॉन जलालपुर में मुख्य अतिथि नगर विकास एवम ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
      सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा में बड़े से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह और अनुशासन देखने को मिलता है। कहा कि देश में पहली बार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार बनी है।जिसने देश के गरीबों को फ्री में राशन दे रही है।देश में अनाज का भण्डार भंडार कांग्रेस की सरकार में सड़ जाया करता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में अनाज सड़ता नहीं है अपितु गरीबों को भोजन के लिए सरकार फ्री राशन उपलब्ध करा रही है। देश के गृहमंत्री के वीडियो में छेड़ छाड़ कर संविधान को खत्म करने वाला बयान विपक्ष द्वारा जारी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी संविधान को पूरी तरह से लागू करवा रहे हैं।कांग्रेस गठबंधन अनुसूचित वर्ग और पिछड़े वर्ग की आरक्षण में से धर्म विशेष को देने की योजना पर काम कर रही हैं।देश में मोदी जी को बड़े काम करने हैं जिसके लिए 4 सौ से अधिक सीटों की जरूरत है।भविष्य के भारत का निर्माण मोदी जी कर रहे हैं।
       लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने कहा कि हमारे बूथ का कार्यकर्ता संगठन की नीव और रीढ़ है।भाजपा देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। आने वाले समय में लोक सभा क्षेत्र को विभिन्न सुविधाओं के मामलों में और बेहतर बनाया जायेगा।टांडा मेडिकल कालेज में ट्रामा सेन्टर के साथ ही अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।मोदी जी देश की 125 करोड़ जनता को अपना परिवार समझते हैं।
        लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जन सम्पर्क कर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम और पुरुषार्थ से भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।
        संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
         मंत्री ए के शर्मा ने कांग्रेस चेयर मैन पूर्व प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता,पूर्व सभासद छोटे लाल राजभर को साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

       सम्मेलन में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधा वर्मा,विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,संयोजक आदर्श चौधरी,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला/लोक सभा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,सरिता गुप्ता,आनंद वर्मा,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,बजरंगी पाठक,मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,पंकज प्रजापति,देवेश मिश्र,अनिल वर्मा,राजा राम मौर्य, सुनील गुप्ता,शुभम पाण्डेय,रवींद्र भारती,प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,अमरनाथ सिंह,कपिल देव तिवारी,मनीष मिश्र आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने