थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा  चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद,  अभियुक्त गिरफ्तारl
पुलिस अधीक्षक  बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार यादव के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अनिल कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में 

     आज मार्डन थाना श्रीदत्तगंज में उ.नि.श्री रमेश यादव मय टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर  सन्दिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त महताब रजा पुत्र मुमताज अली  निवासी नई बस्ती महदेइया मोड थाना को.उतरौला जनपद बलरामपुर को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल (नं0 UP32FY0753) के साथ चौकी महदेइया बहदग्राम मुजहना से गिरफ्तार किया गया l विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा.न्यायालय रवाना कियाl
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि.श्रीरमेश यादव, हे.कां.सुमित कुमार 
कां.संदीप निषाद का विशेष योगदान रहाl


        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
       वी. संघर्ष की रिपोर्ट
         9452137917
           बलरामपुर l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने