राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। अपनी दिव्यांग पुत्री को प्रवेश दिलवाने के लिए जानकारी करने गए चाणक्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य अशोक शर्मा से की अभद्रता 
चाणक्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य अशोक शर्मा का आरोप है कि वह अपनी दिव्यांग पुत्री सौम्या शर्मा का कक्षा छह में प्रवेश कराने के लिए थाना सदर बाजार क्षेत्र के विद्यालय सेंट डॉमनिक्स में जानकारी करने के लिए गए थे । विद्यालय के गेट कीपर से विद्यालय की सुविधाओं  के बारे में जानकारी कर विद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात करवाने को कहा । विद्यालय की लाइव वीडियो बनानी शुरू कर दी। विद्यालय में अंदर जाने लगे। लाइव वीडियो का गेट कीपर द्वारा विरोध किया गया। वह नहीं माने तो प्रबंधतंत्र के इशारे पर उनसे गेट कीपर द्वारा अभद्रता की गई। इसका विरोध करने पर पुलिस को बुला लिया गया। थाना सदर में ले जाकर उनसे हद दर्जे की बदसुलूकी की गई। उन्होंने इस कृत की वीडियो बनानी चाही तो पुलिस कर्मियों ने मोबाइल फोनों को जबरन छीन लिया। बिना जांच पड़ताल किए उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी गई । इस मामले को वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जायेंगे। विद्यालय प्रबंधतंत्र और थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार छोटे लाल एवं उनके पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुक्कद्दमा पंजीकृत करवाएंगे। शासन स्तर से सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय के जरिए अभियोग लिखवाया जायेगा। यदि लाइव वीडियो पर प्रतिबंध है तो सीसीटीवी कैमरे क्यों लगवाए जाते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार  छोटे लाल का कहना है कि चाणक्य युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य अशोक शर्मा विद्यालय में हंगामा कर रहे थे। विद्यालय के प्रबंधतंत्र की सूचना पर उनको पकड़ा गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने