राजकुमार गुप्ता 
 मथुरा।  थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई।जब थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडीग के रजवाह की पटरी पर लगभग 18 वर्षीय अज्ञात लड़की का अधजला शव पड़ा मिला।जब इसकी जानकारी हुई तो यह खबर आग की तरह फैल गई।हर कोई घटना स्थल की तरफ उस लड़की के शव को देखने के लिए पहुंचने लगे।वहीं लड़की का शव मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस। को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।और मौके पर हो रही भीड़ को हटाया।शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन मृतक लड़की के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।और वही घटना स्थल पर फ्रोरेसिक टीम भी पहुंची जिसने घटना स्थल पर पहुंचकर अपने कार्य में लग गई।लड़की के अधजला शव मिलने की सूचना पर एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय एसपी देहात गोवर्धन सीओ पहुंचे जहां घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।वहीं पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी आगे की कार्यवाही में जुट गई। 
वहीं इस बारे में एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के अडीग की नहर के पटरी के समीप एक अज्ञात युवती का शव मिला है।जिसकी शिनाख्त कराई जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच कराई जा रही है।जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने