राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। गुरुवार को महानगर के जमुना पार क्षेत्र में नगर निगम की टीम के साथ सीवेज फॉर्म के ठेकेदारो और उनके लोगों ने अभद्रता और गाली गलौज मारपीट की है। नगर निगम की टीम बकाया चल रहा अपना करीब 40 लाख रुपया वसूलने गई थी। बताया जाता है करीब दो दर्जन किसान निगम के प्लॉट पर खेती करने हेतु प्रति वित्तीय वर्ष के लिए अलग अलग किराए पर लेते है।


जमुना पार क्षेत्र स्थित नगला कोल्हू में नगर निगम का स्वेज फार्म है उसका प्रतिवर्ष खेती करने का ठेका उठाया जाता है। वर्तमान ठेकेदार किसानों पर निगम का करीब 40 लाख रुपए बकाया चल रहा है जिसको वसूलने के लिए कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल कर अधीक्षक उम्मेद सिंह राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र जीशान राकेश कुमार अपनी प्रवर्तन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद ठेकेदार से बकाया धनराशि की मांग की तो रोबिन सैनी नवीन सैनी गोवर्धन और उत्तम सैनी ने टीम से गाली गलौज कर मार पटाई कर डाली।
उपद्रव की सूचना मिलते ही जमुना पार थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने आरोपी किसानो के खिलाफ थाना प्रभारी जमुना पार को तहरीर दी है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर श्री गौतम ने बताया कि यमुना जी में बाढ़ आ जाने के कारणबकाया धनराशि वसूलने के प्रति सहानुभूति रखी गई थी अब खेती-बड़ी अच्छी चलने के कारण उनसे धनराशि की जमा करने की मांग की तो उन्होंने यह घटना कर डाली।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने