जौनपुर। सबसे बड़ा पुण्य कार्य है प्यासे को जल पिलाना 

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा द्वारा आम जनमानस के लिए दूसरा शुद्ध शीतल जल प्याऊ का उदघाटन नईगंज तिराहे पर किया गया। इस अवसर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुआ आम जन मानस के लिए यह प्याऊ लगवाया गया है, इस प्रचंड गर्मी में प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। 
        
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है और आम राहगीरों के लिए यह प्याऊ लगवाया गया है। इस अवसर पर सचिव सतेंद्र अग्रहरी, नशा मुक्ति प्रकल्प प्रमुख डॉ गौरव मौर्या, शरद साहू, संगठन सचिव सुजीत गुप्ता, ध्रुव जायसवाल, दीपक केशरी, आशुतोष पाठक, राजीव श्रीवास्तव सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने