राजकुमार गुप्ता            
 मथुरा। शहर के मध्य असकुण्डा घाट स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर प्रभु नृसिंह देव का प्राकट्योत्सव श्रद्धा भक्ति साथ से मनाया गया। 
आज अभिजित बेला में दोपहर को नृसिंह देव का महा मस्तकाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण , शंख ,घण्टा घड़ियाल की मंगल ध्वनि के मध्य तंत्र विशेषज्ञ मुन्नालाल मिश्र टनाटन, सेवायत पंडित मनोज मिश्र, विनोद मिश्र, पंडित अमित भारद्वाज, दीपक शास्त्री ने  पंचामृत से किया। तदोपरांत सात नदियों के जल , गुलाब जल, इत्र से शुद्धोधक स्नान कराया गया। अभिषेक के बाद शीतलता प्रदान करने के लिए शर्वत, मुनक्का व हलूवा का भोग लगाकर जन्मोत्सव की आरती की गयी। 
पं. मनोज मिश्र ने वस्त्र, स्वर्ण रजत मुकुट श्रृंगार, वस्त्र अलंकरण पुष्पहारों से आकर्षक श्रृंगार किया। सायं को भव्य फूल बंगला में विराजमान होकर प्रभु नृसिंह ने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। देर रात्रि तक दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।108 दीप ज्योतियों से महाआरती के साथ उत्सव का समापन हुआ।           
व्यवस्था में राहुल मिश्र, प्रखर मिश्र, श्याम सुंदर शर्मा, यश मिश्र का सहयोग रहा। इस अवसर पर  मोहित मिश्र, मयंक शर्मा एड राघव गुप्ता, योगेश चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शशांक गुप्ता, प्रकाश शर्मा, प्रभुदयाल गुप्ता, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने