साइबर फ्राड कर निकाले गये शिकायतकर्ता श्रीमती हलीमा खातून के 1,06,500/- रुपये साइबर क्राइम थाना द्वारा कराये गये वापस।
“साइबर अपराधों के सफल अनावरण व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार  के कुशल निर्देशन  व अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी साइबर क्राइम बलरामपुर श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में  साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर फ्राड कर निकाले गये शिकायतकर्ता के 1,06,500/- रुपये वापस कराये गये।”
  विदित हो कि दिनांक 12.02.2024 को शिकायतकर्ता श्रीमती हलीमा खातून के पति शाबिर अली निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा द्वारा शिकायत की गयी थी कि शिकायतकर्ता द्वारा पुरानी बाजार पचपेड़वा में मार्डन ट्रेडर्स के नाम से सरिया- सीमेन्ट का व्यापार किया जाता है। शिकायतकर्ता को बिरला सीमेन्ट की आवश्यकता थी जिसके लिए शिकायतकर्ता द्वारा इंडियामार्ट पर एक अनजान व्यक्ति से संपर्क किया गया था। संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता को इंडियामार्ट एप के माध्यम से कम रेट में सरिया- सीमेन्ट उपलब्ध कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से 2,95,800 रुपये की ठगी कर ली गयी थी। जिसपर साइबर क्राइम थाना जनपद बलरामपुर की टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता  की धनराशि विभिन्न वॉलेट/बैंक खातों से बरामद कराते हुए 106500.00/ रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करायी गयी है। *शिकायतकर्ता श्रीमती हलीमा खातून द्वारा रुपये 106500.00/- अपने बैंक खाते में वापस मिल जाने पर  पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति धन्यवाद पत्र ज्ञापन देते हुए बलरामपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्य में साइबर टीम (साइबर सेल/ साइबर थाना)के प्र0नि0 श्री सत्येन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 श्री कर्मवीर सिंह, 
का0 अनिल कुमार, का0 विकास कुमार, का0 पंकज कुमार, का0 शुभम सिंह, 
का0 अभिषेक सिंह, का0 योगेन्द्र जायसवाल विशेष सहयोग रहाl


            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
            वी. संघर्ष की रिपोर्ट
             9452137917
               बलरामपुरl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने