जौनपुर। अस्थायी पेयजल की 12 स्थानों पर की गई व्यवस्था

जौनपुर। प्रचण्ड गर्मी के दृष्टिगत आम नागरिकों एवं जनमानस को शुद्ध शीतल पेयजल सुलभ कराने हेतु नगर पालिका परिषद, द्वारा नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत व स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से 12 स्थानों पर अस्थायी पेयजल (प्याऊ) की व्यवस्था हेतु स्थान चयनित किया गया है। जिसके अन्तर्गत रोडवेज, जेसीज चैराहा, वाजिदपुर तिराहा पर शिराजे हिन्द एवं कलेक्ट्रेट व दीवानी कचहरी के सामने नगर पालिका द्वारा अस्थायी प्याऊ का संचालन किया गया। नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थायी प्याऊ के संचालन का उद्घाटन कचहरी गेट के सामने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा किया गया। अवशेष अन्य स्थानों पर अस्थायी पेयजलध्प्याऊ संचालन की व्यवस्था अतिशीघ्र कर दी जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने