सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी ने भाजपा जॉइन की, सरिता सिंह को डिप्टी सीएम ने कराया शामिल

लखनऊ-
अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह ने सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। सरिता सिंह अपने ससुर भगवान बक्श सिंह के साथ लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचीं थीं। यहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनको भाजपा में शामिल कराया।
        अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में सपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनको Y-श्रेणी की सुरक्षा दी थी। सरिता के अलावा, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व एमएलए अशोक सिंह समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
          करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा नेता कुंवर वकील चंद्र।


          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
          वी. संघर्ष की रिपोर्ट
           9140451846
             बलरामपुर। 
     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने