बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन पर संयुक्त मोर्चा जिला पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में सभी मोर्चाओं के आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल रावत रस्तोगी ने कहा कि सभी मोर्चा के पदाधिकारी की जिम्मेदारी काफी अहम है। चुनाव का समय चल रहा है। मोदी की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास है। विपक्ष देश में सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है जबकि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार जनता का विश्वास जीतने का कार्य कर रही है। 
2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 400 के पार सीटें मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य करें। सभी मोर्चा के पदाधिकारी लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक संख्या में जनता को लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू , बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरुण, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शशांक सिंह गौरव , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि व पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने