अयोध्या -  श्रीराम लला का प्रसाद अब जेल में बने थैलों में भी देने की तैयारी है। फतेहपुर जेल की  पालीथिन मुक्त पहल को देखते हुए श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने जेल अधीक्षक को थैलों के निर्माण और आपूर्ति का संदेश भिजवाया है।
उल्लेखनीय है कि फतेहपुर जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने ट्रस्ट के पास  बंदियों के हाथ से बने ग्यारह सौ राम मंदिर छपे भगवा रंग के थैले भिजवाये थे। श्री खान के अनुसार पालिथीन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जेल वंदियों ने इसे स्वयं तैयार किया है। जेल का यह थैला ट्रस्ट महामंत्री को  पसंद आया तो उन्होंने भुगतान के आधार पर और थैलों की मांग भिजवा दी।  ट्रस्ट के अनुसार छपाई में थोड़ा संशोधन और आकार कुछ बड़ा करके इन थैलों का मांगपत्र भेजा गया है। ट्रस्ट 10×10 इंच के 5000 भगवा थैला को प्रथम चरण में मंगा कर के कैदियों के परिश्रम का सम्मान बढायेगा।
भगवान  राम की कृपा से वंदियो को नेक कार्य करने का अवसर - शरद शर्मा 
अयोध्या मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश भर से लोग भगवान को अपनी श्रद्धा विभिन्न वस्तुओं के द्वारा समर्पित करते रहे हैं। जो आज तक अनवरत जारी है। फतेहपुर जेल में निरूद्ध वंदियों में भगवा थैले बनाने के पीछे का भाव पवित्र है,शायद यह भगवत प्रेरणा से ही यह हो रहा है। देश के अन्य जेलों को भी अच्छे कार्य के लिए आगे आना चाहिए। ट्रस्ट ने परिश्रमशील कैदियों का सम्मान करते हुये उनके द्वारा रामभक्तों को प्रसाद देने हेतु समर्पित थैलों को स्वीकार किया है और आगे भी उन्हे श्रम करते रहने की हम अपील करते हैं l श्री शर्मा ने कहा कि भगवान  राम की कृपा से वंदियो को नेक कार्य करने का अवसर मिला है ताकि परिश्रम के साथ कैदियों को अच्छे जीवन में पुनः वापसी हो।

     हिन्दी संवाद न्यूज़ से
         वी. संघर्ष✍️
      9140451846
       बलरामपुर l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने