अंबेडकर नगर ÷ विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के अंतर्गत लोक सभा चुनाव में जारी होने वाले विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सीधा मोदी जी को अपने सुझाव भेजने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम अभियान जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने सुझाव को सुझाव पेटिका में डाला जा रहा है। जिसे इकट्ठा कर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा।
         सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान की समीक्षा बैठक में अभियान जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव के साथ कार्यकर्ताओं से अभियान की समीक्षा कर अभियान की गति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प पत्र की सुझाओं के आधार पर ही भाजपा लोक सभा चुनाव की अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी करेगी। कहा कि भाजपा जो संकल्प पत्र जारी करती है उसे पूरा भी करती है।अन्य दलों द्वारा चुनावी घोषणा पत्र जारी करती हैं और उसे पूरा भी नहीं करती हैं। भाजपा का संकल्प था कि अयोध्या में भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण,जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना,सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को पूरा किया है।आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए तन मन से जुट जाने का आवाहन किया।
         समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री पंकज वर्मा, बूथ प्रबंधन सदस्य प्रत्यूष त्रिपाठी,किसान मोर्चा नेता अमित सिंह,अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर गौतम,राजन सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने