राजकुमार गुप्ता
मथुरा।छाता तहसील के विशाल प्रांगण मैं होली मिलन समारोह धूमधाम तरीके से मनाया गया। होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण ब्रज की प्राचीन मशहूर ढोल और नगाड़ा जिसे ब्रज में चौपाई होली के नाम से जाना जाता है, उन कलाकारों ने धूमधाम से होली की प्रस्तुतियां अपनी टीम के द्वारा  कार्यक्रम में दी गई। इसके उपरांत अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारीयों द्वारा होली  के कलाकारों को दुपट्टा एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं होली मिलन कार्यक्रम मैं आज मुख्य अतिथिगण सिविल जज महोदय अभिषेक शर्मा एवं जूनियर डिवीजन जज महोदय सुमित यादव, उप जिला अधिकारी महोदया कुमारी श्वेता सिंह ,तहसीलदार छाता रजनीश कुमार का अधिवक्ता बंधुओ ने माल्यार्पण दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया होली मिलन कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष चौधरी पूरन सिंह एड,सचिव बच्चू सिंह निमेष सिंह एड,किशन सिंह एड,हर प्रसाद सिंह एड, संग्राम सिंह एड, मुरलीधर एड, कैलाश शर्मा एड, प्रहलाद चौधरी एड,प्रीति गुप्ता एड, सुरेंद्र वर्मा एड,मदन सिंह एड, यशपाल सिंह एड, संजू शर्मा एड,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील भारद्वाज एड द्वारा किया गया। संगठन के अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा ब्रज का प्राचीन त्यौहार आपसी मतभेद और मनभेद बुलाने के लिए होता है इसी क्रम में मुख्य अतिथिगण सिविल जज महोदय अभिषेक शर्मा और सुमित यादव ने भी अपने संबोधन में कहा ब्रज की प्राचीन होली का त्यौहार अलौकिक त्यौहार है ,और पूरे देश के साथ ब्रज में इस त्यौहार को एक अलौकिक तरीके से मनाया जाता है ,कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुमारी श्वेता सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा ब्रज चौरासी कोस मंडल की होली एक अनोखी और अनुपम होली है, और पूरे विश्व जगत से अलग हटके मनाई जाती है ,इस त्यौहार के माध्यम से हम सभी को प्रेम और भाईचारे का संदेश मिलता है, वही तहसीलदार छाता रजनीश कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा होली का त्यौहार अनुपम और प्रेम भाई चारा आपसी मेल मिलाप का होता है ,और हमें इस त्यौहार के माध्यम से आपसी भाईचारे की ओर हमेशा  रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि गणों ने सभी अधिवक्तागण, सभी बृजवासी जनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने