36वां होली ठिठोली,कवि सम्मेलन एंव सम्मान समारोह आयोजन।                                      
                                  
                                              होली महोत्सव समिति अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया सम्मानित।                     

बलरामपुर। होली महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 36वॉं होली ठीठोली,सम्मान एंव कवि सम्मेलन नगर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस सहित अन्य अतिथियों का समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाजिक सांस्कृतिक,शैक्षिक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले समाजसेवी राजेन्द्र सिंह पक्षकार श्रीराम जन्मभूमि,समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह,अविनाश मिश्रा,पत्रकार भानु प्रकाश तिवारी,राजेन्द्र गुप्ता पप्पू,हरिहर बाबा, बाला जी सेवा समिति,लक्ष्य सेवा समिति वेद प्रकाश कारूष,अमित त्रिपाठी को होली महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। होली ठिठोली के दौरान देवेश मिश्रा को मूर्खाधिराज व राजेश्वरी सोनी को मूर्खाधिपति के अलंकार से सब्जी व फलों की विशेष माला व पट्टिका पहना कर विभूषित कर सम्मानित किया गया। ततपश्चात समिति द्वारा शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें जाने माने वीर रस के कवि सुरेश सैनिक,श्रेयस त्रिपाठी,हास्य रस के कवि राहुल यादव,देवेश मिश्रा,अंकिता आज़ाद सहित आदि कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव,महामंत्री राधेश्याम मिश्र,उपाध्यक्ष संजय शर्मा,डॉ तुलसीश दुबेअम्बरीष शुक्ल,रमेश पाहवा,रघुनाथ अग्रवाल,सुनील सिंह कसेरा,कृष्ण गोपाल गुप्ता,शुभेन्द्र मिश्रा गौरव,संजय शुक्ला,भानु प्रकाश,अक्षय शुक्ला,निशांत चौहान,रजत पांडेय,विजय कश्यप,झूमा सिंह,आद्या सिंह,अभय कसेरा,राम प्यारे कश्यप आदि लोग होली महोत्सव समिति के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने