राजकुमार गुप्ता
मथुरा। विश्व की प्रथम श्रीमद् ’किसान भागवत पुराण का पाठ प्रथम बार मथुरा में आयोजित होगा। कथा व्यास स्वामी सुभाषानंद जी महाराज ने बताया कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पावन धरा श्रीधाम वृंदावन स्थित रामलला कुटी परिक्रमा मार्ग निकुंज वन के पीछे पानीघाट खादर ,निकट बाबा मस्तराम की पुरानी समाधि श्रीधाम वृंदावन में विश्व की प्रथम श्रीमद् किसान भागवत पुराण की विशाल संगीतमय साप्ताहिक कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। कथा 21 अप्रैल को समाप्त होगी। कथा प्रत्येक दिवस में दोपहर 12 बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी। कथा व्यास स्वामी सुभाषानंद जी महाराज ने बताया कि यह इस तरह का पहला आयोजन मथुरा की धरती पर हो रहा है। अन्नदाता इस धरती का भाग्य विधाता है। खेती किसानी और किसानों की महिमा बडी है। कथा में इसे प्रमुखता से रखा गया है। ब्रज मोहन स्वामी ने श्रीमद् किसान भागवत कथा पुराण को कलमबद्ध किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने