संवाददाता रणजीत जीनगर

पिंडवाड़ा:-  संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास और उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल व राम सिंह सैनी ने सी.वी. रमन सर के छायाचित्र पर पुष्पापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| इस अवसर पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता तथा प्रसार भाषण का आयोजन किया गया | भाषण प्रतियोगिता में रिद्धिमा मीना कक्षा 7 प्रथम, खुशी गुर्जर द्वितीय तथा  हिमांशु सोलंकी तृतीय रहे| निबंध प्रतियोगिता में विक्रम राजपुरोहित कक्षा 9 प्रथम, मिहिर प्रजापति 9 द्वितीय तथा मयूर प्रजापति 9 तृतीय स्थान पर रहे| प्रसार भाषण  के वक्ता शिक्षक जिगर राजपुरोहित व भौतिकी के व्याख्याता शिवांश दीक्षित रहे | वक्ताओ ने "चमत्कारों में विज्ञान" विषय पर विज्ञान प्रोद्योगिकी व शोध और अनुसंधान पर नवीन दृष्टि से चिंतन और अनुपालन की आवश्यकता पर विचार रखे | निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षक जिगर राजपुरोहित और नरसाराम गरासिया तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक व्याख्याता आई पी मनोहर सिंह रहे | शिक्षक प्रकाश पूरी ने भी विचार रखे | संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास व उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल ने आशीर्वचन प्रदान किया | कार्यक्रम संचालन गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली ने किया | इस अवसर पर शाला परिवार उपस्थित रहा |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने