राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। वृंदावन छटीकरा मार्ग स्थित फोगला आश्रम के समीप स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में चल रहे वार्षिक महोत्सव के समापन दिवस पर होली रसिया गायन एवं दादागुरु स्वयंपाकी महाराज, आश्रम के बड़े महाराज रामशरण दास महाराज और आश्रम के छोटे महाराज रामस्वरूप दास महाराज का साकेतगमन महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा गुरुओं के चित्रपट का पूजन अर्चन एवम् श्रद्धा रूपी पुष्प अर्पित किए गए।आश्रम परिसर में आई हुई महिलाओं के द्वारा होली के गीतों का गायन कर गया। ब्रजमंडल के सभी साधु संतों का झरा भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी साधुओं को प्रसादी अंग वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की गई है। आश्रम के महंत शिवबालक दास महाराज ने बताया कि आज यह गुरुओं का ही आशीर्वाद है, कि गुरुओं के पद चरणों पर चलते हुए हम आश्रम की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस आश्रम से सदैव ही गौ सेवा और साधु सेवा निरंतर जारी रही है। आज भी गुरुओं के प्रवचनों पर चलते हुए आश्रम से गौ सेवा और साधु सेवा जारी है। इस मौके पर इस मौके पर माधव दास, दीनबंधु दास, मोहन दास, अखिलेश दास, गौरी शंकर शर्मा, कपिल शर्मा, राजू शर्मा, अनुज शर्मा, हरीश शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने