जलालपुर, अम्बेडकर नगर। गांव चलो अभियान के लिए भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला बैठक नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई । मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रवासियों, संयोजकों को इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि सभी बूथों पर प्रवासी एवं संयोजक को कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियों के साथ प्रवास पर रहना है। अपने स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले कार्यकर्ता को हम प्रवासी कार्यकर्ता कहते हैं। प्रवासी अपने प्रवास स्थान पर संपूर्ण समय देंगे एवं क्षेत्र की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराएंगे। किसी भी प्रकार की क्षेत्र में होने वाली समस्या से प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराने का प्रयास करेंगे। संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मीसम रजा,पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शत्रुघ्न सोनी,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, किमो मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,नगर महामंत्री शीतल सोनी,नगर उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, सुशील अग्रवाल, आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, संदीप गुप्त, नगर मंत्री रामवृक्ष भार्गव, मनोज गुप्ता,जितेंद्र शिल्पी, गोलू जैसवाल, मोर्चो के अध्यक्ष अली मेहंदी, विनोद मौर्य, आशीष सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी आनंद मिश्र, संदीप अग्रहरि, अरुण मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक विनय मिश्र,अविनाश गुप्ता, मनीष सोनी, ,विक्की गौतम,कार्यक्रम संयोजक अजीत निषाद, राजकुमार, सहसंयोजक डॉ महेंद्र प्रताप चौहान बूथ अध्यक्ष दिलीप यादव, देवेंद्र मिश्र, शिशु मौर्य समेत आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने