51 वीं बटालियन एन सी सी बलरामपुर के अंतर्गत आने वाली शैक्षिक संस्थानों की दो दिनों तक चलने वाली NCC B सर्टिफिकेट की परीक्षा रविवार को एम एल के पी जी कॉलेज के सिटी पैलेस परिसर में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 506 कैडेट्स सम्मिलित हुए।
    यह जानकारी बटालियन के सूबेदार मेजर रामनिवास ने दी। उन्होंने बताया कि  रविवार को प्रसाइडिंग ऑफिसर 47 वीं यू पी बटालियन  एन सी सी बस्ती के कमान अधिकारी कर्नल प्रशांत कुमार की निगरानी में परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई गई। परीक्षा में बटालियन के कुल 18 कॉलेज के 534 में से 506 कैडेट्स सम्मिलित हुए। परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु 48 बटालियन गोण्डा  के  एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रंजोत सिंह,बालिका इंटर कॉलेज की मेजर वंदना पाण्डेय,एम पी पी इंटर कॉलेज के लेफ्टिनेंट मदन लाल, एम एल के पी जी कॉलेज के लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र कुमार चौहान, बटालियन के सूबेदार आनरी कैप्टन गुरनैल सिंह व सूबेदार सुखविंदर सिंह परीक्षा बोर्ड के सदस्य नियुक्त किए गए थे। इसके पूर्व शनिवार को प्रैक्टिकल तथा रविवार को लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई।

    हिन्दी संवाद न्यूज़ से
    रिपोर्टर वी. संघर्ष
     9140451846
       बलरामपुर. 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने