जौनपुर। दुष्कर्म का वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के प्रयास में वांक्षित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
         
गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विनोद सिंह, उपनिरीक्षक हरेराम यादव तथा हेड कांस्टेबल रामाश्रय चौहान, कांस्टेबल अरुण मौर्या, राम दवन यादव, दुर्गेश शुक्ला, दिग्विजय यादव ने स्थानीय देनुआ गांव निवासी विकास वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने