लगातार उत्क्रष्ट कार्य करने वाले उप पंजीयक आर.पी. अहिरवार गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह मे किये गये सम्मानित

वर्ष पूर्ण होने के पहले ही लक्ष्य किया हासिल 


कैलाश पाण्डेय
पन्ना/पन्ना जिला मुख्यालय मे उप पंजीयक के पद पर पदस्थ आर पी अहिरवार द्वारा शासन का उत्क्रष्ट राजस्व बढाने मे लगातार वर्ष पूर्ण होने के पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया जाता हैं। जिसके चलते उन्हे विभाग तथा जिला मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह मे श्री अहिरवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उप पंजीयक कार्यालय द्वारा प्राप्त आबंटित लक्ष्य 26 करोड चालीस लाख के लक्ष्य के विरूद्ध 11 जनवरी 2024 को ही उनके द्वारा 27 करोड 25 लाख 76 हजार 870 रूपये राजस्व की प्राप्ती करते हुए पन्ना जिले का नाम प्रदेश मे अव्वल किया है। 4 करोड 81 लाख 62 हजार 895 ई स्टांप तथा संपदा लागिन आईडी 1.5 प्रतिशत राशि 7 लाख 22 हजार 443 रूपये बचत हो कर शासन के खजाने मे प्राप्त हुई है। जो संपूर्ण राशि जिला कोषालय अधिकारी के माध्यम से प्रमाणिकरण किया गया है। इस कार्य के साथ साथ उन्होने विभाग के अन्य अतिरिक्त पदो का प्रभारी रहते हुए भी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 मे लंबी अवधि ड्यूटी के साथ साथ भू अर्जन शाखा मे भी कार्य किया है तथा समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा सौपे गये कार्यो का भी संपदान किया है। उसके बावजूद यह लक्ष्य हासिल करके उत्क्रष्ट कार्य किया है। श्री अहिरवार ने इसके पूर्व ही वर्ष 2020, 2021, 2022 तथा 2023 के दौरान न्यायालय के प्रकरणो मे भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। जिसके लिए तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा द्वारा प्रंससा पत्र देकर सम्मानित किया गया था। श्री अहिरवार के द्वारा लगातार शासन के लक्ष्य को अधिक से अधिक आंगे बढाने मे की गई मेहनत को देखते हुए विभाग तथा प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने पर जिले के जन प्रतिनिधी, अधिकारी, कर्मचारीयो, पत्रकारो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने