गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह मे कलेक्टर ने किया ध्वजा रोहण

ली परेड की सलामी



कैलाश पाण्डेय
पन्ना/जिला मुख्यालय मे आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह मे कलेक्टर हरजिंदर सिंह पुलिस परेड ग्राउन्ड मे ध्वजा रोहण किया तथा परेड की सलामी ली। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिये गये संन्देश का वाचन किया गया। तत्पश्चात् समारोह के दौरान पीटी, परेड दल का निरीक्षण किया। उसके बाद कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमे जूनियर वर्ग मे नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओ को प्रथम स्थान दिया गया तथा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओ को द्वितीय पुरूष्कार दिया गया तथा तृतीय पुरूष्कार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ को दिया गया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग मे मनहर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ को प्रथम पुरूष्कार लिस्सूउ आनन्द विद्यालय को द्वितीय तत्पश्चात् झाकियो का प्रदर्शन किया गया। जिसमे स्वास्थ विभाग, कृषी विभाग, जिला पंचायत, सर्व शिक्षा अभीयान सहित अन्य विभागो द्वारा झाकियो का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात् उत्क्रष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारीयो, कर्मचारीयो को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। जिसमे अनेक विभागो के अधिकारीयो द्वारा शासन द्वारा सौपे गये दायित्वो को समय से पुरा किया तथा लक्ष्य को हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया। उक्त कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय, वनमंडलाधिकारी उत्तर गर्वित गंगवार, दक्षिण पुनीत सोनकर, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, जिले के राजनेता, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार, अधिकारी कर्मचारी शिक्षक, शिक्षिकाए सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहें। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने